दहेज के लिए मौत की नींद सुलाई गई थी नीलम
कौशाम्बी, जुलाई 9 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हजियापुर गांव में ब्याही नीलम दहेज के लिए मौत की नींद सुलाई गई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने पति समेत सभी चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हजियापुर निवासी शुभम कुमार की शादी एक साल पहले कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाम मई गांव की 20 वर्षीय नीलम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद शुभम रोजगार के लिए मुंबई चला गया। घर में नीलम अपने ससुर जीतलाल व सास बिट्टन देवी के साथ रहती थी। छह जुलाई को सास-ससुर खेतों की ओर गए थे। इस दौरान शाम को नीलम का शव घर के भीतर फांसी पर लटकता मिला था। मृतका के भाई अनूप कुमार का कहना है कि उसकी बहन ने खुदकुशी नहीं की है। हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति शुभम, ससुर जीतला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.