बक्सर, दिसम्बर 20 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। दहेज के लिए नवविवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पति सहित तीन लोगों के खिलाफ महिला थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के सिविल लाइंस निवासी मनोज सिंह की पुत्री स्नेहा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी शादी 27 नवंबर 2022 को गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना के नवली गांव निवासी स्व राजवीर सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह के साथ हुई थी। अभिषेक का परिवार राजस्थान के भिवाड़ी में रहता है। ससुराल पहुंचने के कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि अभिषेक शराब का लती है। वह शराब के नशे में अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। इसी बीच पति ने बिजनेस करने के लिए मायके से बीस लाख रुपये मांगने का दबाव बनाना शुरु किया। स्नेहा के पिता ने कुछ ...