दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला, फोन पर बोला तीन तलाक
अलीगढ़, मई 24 -- बन्नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज में दहेज के लिए ससुरालियों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं तबियत खराब होने पर इलाज तक नहीं कराया। दो बार गर्भपात भी करा दिया। विरोध करने पर फोन पर तीन तलाक बोल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रसलगंज स्थित छतारी कंपाउड निवासी जहीन का निकाह तीन मार्च 2021 को बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी आसिम के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह में दिए गए दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में बाइक और नगदी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करना शुरु कर दिया। दो बार मारपीट कर गर्भपात भी करा दिया। तबियत बिगड़ने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। अब पति ने फोन पर तलाक-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.