वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। करौंदी के महामना नगर कॉलोनी निवासी डॉ. विजय लक्ष्मी सिंह की शिकायत पर चितईपुर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। आरोपियों में बेंगलुरु के होसल्ली रोड के भाविषा ग्रे निवासी पति विजय कुमार सिंह, ससुर रिंकू कुमार सिंह, सास माया देवी, ननद श्वेता कुमारी उर्फ किक्की और ननदोई विवेक सिन्हा हैं। आरोपी मूलत: धनबाद के निवासी हैं। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर 2020 को विवाह हुआ था। मायके पक्ष ने करीब 25 लाख खर्च किए थे। बावजूद ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। विवाहिता और उसके पति को धनबाद स्थित पैतृक घर से अलग बेंगलुरु में रहने लगे। बावजूद प्रताड़ित किया जाता रहा। ननद श्वेता कुमारी उर्फ किक्की और ननदोही विवेक सिन्हा ने पति को भड़ाकाया। उसके कमर...