दहेज के लिए मारपीट, बेटी को ले जाने का प्रयास
गोंडा, जुलाई 13 -- गोंडा। दहेज न मिलने पर उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में कोतवाली नगर पुलिस ने एक युवक समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। नैयर कालोनी निवासी राजकुमारी ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री माधुरी की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व घोसियाना बड़गांव निवासी सुमित वाल्मीकि से हुई थी। शादी में दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि सास-ससुर आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते थे। 10 जुलाई को शाम करीब 6 बजे सुमित, उसके माता-पिता व दो अज्ञात लोग माधुरी को जबरन ले जाने घर पहुंचे। विरोध करने पर आरोपियों ने राजकुमारी की छोटी पुत्री पर चाकू से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.