शाहजहांपुर, दिसम्बर 22 -- निगोही थाना क्षेत्र के बेल गौंटिया गांव में दहेज के लिए हिंसक घटना सामने आई। प्रियंका ने बताया कि शादी को दो वर्ष हो गए हैं, बावजूद इसके ससुराल वाले मायके से डेढ़ लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। रुपये न लाने पर पति ने कई बार पीटा। रविवार सुबह रुपये लाने की बात पर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर डंडों से पीटा गया। विरोध करने आई प्रियंका की मां और बहन को भी ससुराल वालों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल प्रियंका को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...