दहेज के लिए महिला से मारपीट व हत्या के प्रयास का आरोप
अलीगढ़, मई 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए उसके पति व अन्य ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। आरोप है कि गला घोंटकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। मामले में महिला थाने में पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामबाग कालोनी निवासी महिला की शादी नौ फरवरी 2019 को कासगंज के आवास विकास कोलानी निवासी अभिषेक कुमार शर्मा से हुई थी। अभिषेक वर्तमान में आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के मायापुरी कालोनी कालंदी विहार में रहता है। शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने के बावजूद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 10 लाख रुपये मांगने लगे। मना करने पर महिला से गालीगलौज व मारपीट करके प्रताड़ित करते थे। परिवार के चलते वह यातनाएं सहती रही। आरोप है कि पति हत्या करने के लिए खाने में नशीली दवा मिला देते थे। इसके चलत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.