आगरा, अगस्त 8 -- सदर क्षेत्र निवासी महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए मारपीट और जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। ओल्ड सुरक्षा विहार, ग्वालियर रोड निवासी श्वेता देवी का आरोप है कि 31 जुलाई को पति राहुल, ससुर उदयवीर सिंह, सास, जेठ और जेठानी समेत छह लोगों ने सरिया-डंडों से उसकी पिटाई की। ससुराली चार वर्ष से दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि जान बचाने के लिए उसने खुद को कमरे में बंद कर 112 पर पुलिस और भाई को सूचना दी। ससुरालियों ने उसके भाई से भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...