बरेली, अप्रैल 28 -- हाफिजगंज, संवाददाता। एक महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पति समेत 9 लोगो के ​खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। हाफिजगंज गांव की परवीन की शादी चार वर्ष पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिछौला किफायतुल्ला गांव के फरजन्द अली के साथ हुई थी। विवाह के समय परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के बाद से ही पति व ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज में बाइक न मिलने पर युवती को दिया तलाक पति व ससुराल वाले उसपर अपने मायके रुपए लाने का दबाव बनाने लगे। कुछ समय पहले मायके वालों ने 50 हजार दे दिए। लेकिन वह उससे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आ...