अलीगढ़, अप्रैल 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। चंडौस क्षेत्र की एक महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर उसके ससुरालियों ने मारपीट की। यही नहीं, उसे चारपाई से बांध दिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मामले में महिला थाने में गौतमबुद्धनगर जिले के रहने वाले पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चंडौस क्षेत्र के गांव चीवनपुर निवासी रजनी पुत्री सुखपाल सिंह की शादी 15 फरवरी 2025 को गौतमबुद्धनगर जिले के थाना जेवर क्षेत्र के घनस्या निवासी आलोक गौतम पुत्र खेमीचंद्र गौतम के साथ हुई थी। इसमें 10 लाख रुपये खर्च किए गए। लेकिन, रजनी के पति आलोक, सास राजेश्वरी देवी, जेठ मनीष, देवर आशीष, जेठानी ललिता देवी, ननद डौली दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में बुलट मोटरसाइकिल, एक सोने की चेन, अंगूठी व पांच लाख रुपये की मांग को लेकर शारीरिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.