अलीगढ़, अप्रैल 15 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बरला थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर रानी में दहेज में कार ने मिलने पर ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। अचेत अवस्था में गांव के पास छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने पति समेत पांच के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छर्रा के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पिंकी की शादी बरला के गांव कलियानपुर रानी निवासी ओमवीर सिंह से हुई थी। आरोप है कि परिजनों ने शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में कार की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह पर केस दर्ज विरोध पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं कैरोसिड उड़ेलकर उसे जलाने का प्रयास किया। चाकू से भी हमला कर दिया। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.