दहेज के लिए महिला से मारपीट, गर्भपात
मधुबनी, अगस्त 21 -- बेनीपट्टी, निप्र। बेनीपट्टी थाना के सोहरौल गांव की मरजीना खातून ने अपने ससुर, सास व ननद पर दहेज में तीन लाख रूपये की मांग करने, नहीं देने पर उनके साथ मारपीट करने से दो महीने का गर्भपात होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में लिखा है कि उनकी शादी पांच वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ मो. नूर के साथ हुई थी। जिसमें दो लड़का भी है। शादी के समय से ही उनके ससुर आरीफ हुसैन,सास आशमा खातून एवं ननद शबाना प्रवीण द्वारा मायके से 3 लाख रूपये लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 15 अगस्त को तीनों ने मिलकर लाठी-डंडा से उनकी बुरी तरह पिटाई की। जिससे वे जख्मी हो बेहोश हो गईं। उससमय उनके पति घर पर नहीं थे। पति के आने के बाद उन्हें अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया । मारपीट के कारण उनके पेट में दो महीने का गर्भपात हो गया। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.