भभुआ, फरवरी 24 -- भभुआ। भगवानपुर थाना क्षेत्र के ढेकहरी में दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में कुदरा थाना के जरुहां निवासी विजय शंकर मिश्रा की पुत्री सोनम पांडेय ने ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। उसकी शादी 8 मई 2025 को ढेकहरी निवासी रवि शंकर पांडेय के पुत्र मनीष पांडेय के साथ हुई है। उसने आरोप लगाया है कि शादी के बाद जब वह ससुराल गयी तभी सास किरण देवी गहना ने छिन लिया। पति सहित अन्य लोग गाली ग्लोज करते हुए मारपीट करते हैं। दहेज में भैंस व चेन मांगते हैं। महिला के पति मनीष पांडेय वार्ड सात निवासी ने भी नगर थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए पत्नी सोनम पर सोने की चेन व मोबाइल लेकर भागने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।हि.प्र. बच्चा चोर का आरोप लगा किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.