दहेज के लिए महिला को पीट घर से निकाला
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। नरैनी थाने के पनगरा गांव निवासी शिशुपाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने अपनी बेटी राधा की शादी 24 फरवरी 2019 को चित्रकूट में मऊ थाने के अवजर गांव में की थी। उसके पांच वर्षीय एक बेटी व दो वर्षीय बेटा भी हैं। शादी के बाद से ही बेटी राधा को पति, सास-ससुर प्रताड़ित करते आ रहे हैं। पंचायत के माध्यम से समझा-बुझाकर बेटी को ससुराल भेज देते हैं। 29 जून को सुबह आठ बजे पति लवकुश, ससुर बच्चा व सास विजरनिया ने एक राय होकर बेटी को बुरी तरह पीटा और दहेज में पैसे लाने की बात कहकर उसे घर निकाल दिया। वह किसी तरह मायके पहुंची तो पिता उसे थाने ले गया और तीनों के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.