बरेली, मार्च 8 -- हाफिजगंज। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकालने के मामले में पति समेत सात के खिलाफ हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हाफिजगंज के गांव कुंवरपुर बंजरिया निवासी पूनम के मुताबिक उनका विवाह दो साल पहले बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ निवासी कैलाश के साथ हुआ था। शादी के कुछ माह बाद ही पति दहेज में कार की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर करीब तीन महीने पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह अपनी छोटी बच्ची के साथ मायके में रह रही है। पांच मार्च को पति कैलाश ने अपने साथी धर्मपाल के साथ मायके में आकर मारपीट की। हमले में उसे और उसकी मां सरस्वती देवी को चोटें आईं। मामले में पुलिस ने पति कैलाश, सास मीना देवी, राजकुमारी, किरन, देवर कमलेश, जेठ लालू प्रसाद और जेठानी शुकंतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.