नोएडा, अगस्त 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर जबरन मंगल सूत्र बिकवाने और गला दबाकर मारने की कोशिश कर घर से निकालने का आरोप लगाया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-1 निवासी प्रिया चौधरी ने बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2025 को धीरज चौहान निवासी मेरठ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति मारपीट कर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। जब रुपये नहीं मिले तो पति और सास ने उसके जेवर बेच दिए। 12 जून 2026 को जबरन मंगलसूत्र भी बिकवा दिया। इसके बाद घर आकर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और मोबाइल छीन लिया।...