दहेज के लिए महिला की हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार
भागलपुर, जून 2 -- नवगछिया, निज संवाददाता। इस्माईलपुर पुलिस ने दहेज हत्या मामले में मृतका के सास और पति को गिरफ्तार किया है। एसपी कार्यालय के प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 27 मई को एक व्यक्ति ने इस्माईलपुर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री की हत्या दहेज की मांग को लेकर उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों ने कर दी। पुलिस ने घटना में संलिप्त मृतका के पति प्रभास यादव पिता वाल्मीकि यादव घर कमलाकुंड को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मृतका की सास को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.