दहेज के लिए महिला की हत्या कर फांसी पर लटकाया
कौशाम्बी, जून 23 -- पिपरी के मुरादपुर गांव में मंगलवार की सुबह दहेज की लालच में महिला की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया तो सबके होश उड़ गए। मायके वालों की तहरीर पर पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि पिपरी क्षेत्र के छोटा लालपुर गांव निवासी अरविंद कुमार पुत्र प्रवेश ने बताया कि उसने अपनी बहन बबली (25) की शादी दो साल पहले मुरादपुर गांव के सूरज पुत्र फूलचंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से ही बबली की सास व पति कम दहेज लाने का ताना मारते रहे। अक्सर उसको प्रताड़ित करते रहे। उससे दहेज में एक मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये लाने की मांग करते थे। इसे लेकर बहन के साथ मारपीट भी करते थे। ये सारी बातें बहन अपने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.