हरदोई, मार्च 21 -- टड़ियावां। ग्राम अगौलपुर की निवासी नीशू पत्नी रामसिंह ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उसकी शादी चार साल पहले पति राम सिंह से आपसी रजामंदी में हुई थी। आरोप है कि विपक्षी पति रामसिंह, ससुर हरिश्चंद्र और सास गुड्डी उससे दहेज के अतिरिक्त अब बाइक, डबल बेड व सोने की चैन की डिमांड कर रहे है। पीड़िता नीशू का कहना है कि आरोपित उसे शारीरिक और मानसिक यातनाएं दे रहे हैं। बीती 27 फरवरी को उसकी पुत्री का जन्म हुआ था। उसकी तबियत सही न होने पर मेडिकल कॉलेज दिखाने गई। वहां पर आरोपी पति राम सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया तीनों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.