दहेज के लिए महिला की गला घोंट कर हत्या, प्राथमिकी दर्ज
जहानाबाद, जून 5 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था प्रखंड क्षेत्र के पोंदील गांव में दहेज उत्पीड़न के बाद एक महिला की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान अनिशा कुमारी के रूप में हुई है। इस संबंध में कुर्था थाना में लड़की के पिता द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका के पिता रत्नेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अनिशा कुमारी की शादी वर्ष 2024 में पोंदील गांव निवासी रामजी यादव के साथ की थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही कुर्था पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.