दहेज के लिए बेटे को छीन विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मुकदमा दर्ज
बरेली, मई 24 -- नवाबगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता से बेटे को छीनने के बाद मारपीट कर उसे दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। घटना की रिपोर्ट विवाहिता की ओर से पति और ससुरालियों पर थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।मोहल्ला भट्टा निवासी भूपराम की बेटी पिंकी का विवाह 10 वर्ष पूर्व गांव ज्योरा मकरंदपुर गांव के विजय पाल के साथ हुआ। आरोप है कि पति और ससुराल वाले उससे दहेज में कभी बाइक और कभी नगदी लेकर आने की मांग करने लगे। असमर्थता जतायी तो वह मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच उसने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। यह भी पढ़ें- पांच लाख दहेज न मिलने पर विवाहिता को निकाला आरोप है कि कुछ समय पूर्व पति और सास-ससुर ने दहेज में 50 हजार रुपए की मांग की।उसने असमर्थता जतायी तो मारपीट की। बेटे को उससे छीनने के साथ ही दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.