बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। नगर कोतवाली के बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी सोनिया कुमारी पत्नी कमलेश ने पति व सास-ससुर सात सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि उसकी शादी 2021 में कमलेश के साथ हुई थी। पिता ने शादी में खूब दानदहेज दिया। लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया। उसके एक वर्षीय पुत्र है। 15 फरवरी को वह मायके से ससुराल गई तो ननदोई ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। शिकायत की तो पति, ससुर-सास व अन्य लोगों ने मारापीटा और बेटे के साथ घर से निकाल दिया। दूसरी शादी करने की धमकी दी है। तब से वह नरैनी के सराय जदीद (भवई) गांव में अपने पिता के यहां रहती है। पुलिस ने बिजलीखेड़ा मोहल्ला निवासी पति कमलेश कुमार, ससुर रामराज सहित भवनी, राकेश कुमार,सरोज, प्रियंका व ननदोई रवि...