अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बा कौडियागंज निवासी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और बिना तलाक दिए दूसरा निकाह करने का आरोप लगाया है। पीड़िता श्रीमती नगीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका निकाह 20 मार्च 2015 को दानपुर जनपद बुलंदशहर निवासी इसरायल के साथ हुआ था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग पति इसरायल, सास हसीना, ननदें इसरत, रिहाना, हसमती और चचिया ससुर निजामुद्दीन आदि दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करने लगे और मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि 10 सितंबर 2025 को आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें बच्चों समेत घर से निकाल दिया और अलीगढ़ में छोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों के समझाने के बावजूद ससुराल पक्ष नहीं म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.