छपरा, मार्च 10 -- दरियापुर थाना क्षेत्र के मनिका चक गांव की घटना दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिका चक गांव में दहेज के लिए ससुराल वालों द्वारा एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका का शव घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीया गुड़िया देवी, पति सनोज राय, के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़िया देवी के भैसुर ने उसके मायके सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा स्थित घर पर फोन कर उसके भाई को बताया कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर मायके के लोग जब मनिका चक स्थित उसके ससुराल पहुंचे तो घर के सभी सदस्य फरार मिले। घर के अंदर गुड़िया का शव बिछावन पर पड़ा हुआ था। इसके बाद मायके वालों ने घटना की सूचना दरियापुर पुलिस को दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.