बाराबंकी, जून 3 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासिनी सरिता रावत ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 3 दिसंबर 2024 को उसका विवाह सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ निवासी कृष्णा रावत से हुई। विवाह के बाद ही ससुराल वाले कम दहेज लाने की बात कहकर दस लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति कृष्णा, ससुर चिरंजू एवं देवर राजू व शिवा आदि उसे अपमानित करने लगे। ससुरालियों ने धमकी दी कि जब तक दस लाख रुपए मायके से लाने के बाद ही ससुराल आना। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...