दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में चार पर मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 30 -- दहेज के लिए प्रताड़ित करने के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलारी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारऊ की रहने वाली रुखसाना पत्नी जहीर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि उन्होंने अपनी बेटी निशा की शादी इसी साल 1 जून को जिला संभल के थाना बनियाठेर के आसिम पुत्र भूरा से की थी। निकाह के बाद उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगे, कहा कि अपने पिता से पांच लाख लाकर दो,लड़के को कारोबार करायेंगे। जब मना किया तो बुरी तरह से परेशान करने लगे। 24 जुलाई को उसकी बेटी निशा के साथ काफी मारपीट की। जिससे उसके चोटें आई और पहने हुए कपड़ों में धक्के देकर घर से निकाल दिया, कहा कि तुझे तीन तलाक दे देंगे। या जिंदा जलाकर मार देंगे। उसकी बेटी ने अपने भाई को फोन किया। जिसके बाद भाई उसे घर लेकर आ गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.