दहेज के लिए प्रताड़ित दलित महिला लगा रही थाने का चक्कर
गिरडीह, अगस्त 27 -- पति ने रचा ली दूसरी शादी जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो गांव निवासी 22 वर्षीय मनचली कुमारी ने अपने पति व ससुरालवालों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की धमकी और चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने जमुआ थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शादी और आरोप पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी लगभग चार वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से रोहित कुमार चौधरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रोहित, सास चरकी देवी और ससुर त्रिभुवन महथा द्वारा मायके से 2 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जा रहा है। मना करने पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जाती है तथा तकिए से मुंह दबाकर व गला घोंटकर जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता को खाना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.