दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत छह ससुरालियों पर मुकदमा
गोरखपुर, जुलाई 3 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुरालियों पर दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और स्त्रीधन हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम कुई निवासी रचना पासवान का विवाह 24 नवंबर 2025 को बांसगांव थाना क्षेत्र के रूपनारी गांव निवासी शिवसागर के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के समय उसके परिजनों ने नगद राशि, कार, गृहस्थी का सामान और आभूषण दिए थे। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद पति, सास, ससुर, देवर और दोनों ननदें अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.