दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर मुकदमा
बस्ती, जुलाई 7 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी सुरेश कुमार सोनकर निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज के साथ हुई है। उनका आरोप है कि शादी के एक वर्ष के बाद से ही दहेज की बात को लेकर उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। मारपीट करने के साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी गई। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुरेश कुमार सोनकर, ससुर संतराम सोनकर, सास गुलपति सोनकर और ननद कंचन सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Basti News: दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- दहेज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.