दहेज के लिए प्रताड़ित करने में पति समेत चार पर केस
मुरादाबाद, जून 17 -- थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम सदरनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व शाहिद हुसैन पुत्र अब्दुल रहमान के साथ हुई थी। महिला के अनुसार उसका एक छह वर्षीय बेटा भी है। आरोप है कि शादी के बाद से पति शाहिद हुसैन, देवर मुमतायज, ससुर अब्दुल रहमान तथा ननद रिहाना उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे मायके से रुपये लाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 16 जून की शाम आरोपियों ने दो लाख रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.