दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति समेत सात पर मुकदमा
फतेहपुर, अगस्त 11 -- फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के तुराब अली का पुरवा निवासी मनीषा ने बताया कि उसकी शादी 7 मार्च 2025 को कानपुर के जूही थाने के बाकरगंज निवासी शुभम से हुई थी। शादी के बाद पति शुभम, सास सरस्वती, जेठ शनि, जेठानी सपना, पत्नी शनि, सलोनी उर्फ छोटे व ननद मौसमी उसे परेशान करने लगे। छह दिसंबर को बेटी के जन्म के बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपए की मांग शुरू कर दी। 18 दिसंबर को आरोपियों ने घर में आग लगा दी। बाद में पिता उसे मायके ले आए। आरोप है कि पांच माह की बेटी को भी नहीं दिया गया और एक लाख रुपए लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.