पाकुड़, जुलाई 2 -- महेशपुर, एक संवाददाता। न्यायालय के निर्देश पर विगत बुधवार शाम को थाना में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वादिनी सुजीता देवी थाना क्षेत्र के बलियापतरा गांव निवासिनी ने पश्चिम बंगाल बीरभूम जिला के मल्लारपुर थाना क्षेत्र के अनोद बड़ग्राम निवासी पति समीर मंडल, सास रायकमली, रोहित मंडल, अतुल मंडल के खिलाफ दहेज के लिए मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...