महाराजगंज, फरवरी 18 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर महानगर के शक्तिनगर कालोनी पूर्वी बशारतपुर निवासिनी एक विवाहिता ने दहेज को लेकर ससुराल के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में साक्षी श्रीवास्तव निवासिनी शक्तिनगर कालोनी पूर्वी बशारतपुर गोरखपुर ने बताया है कि उसका मायका निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम झरवलिया में है। उसकी शादी 23 फरवरी 2017 को हुई थी। उसके पिता ने उपहार स्वरूप दो लाख रूपये नगद, जेवर और बाइक दिया था। इसके साथ गृहस्थी के सारे सामान देकर विदा किया था। शुरू ने सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद उसके ससुराल के लोग कम दहेज लाने को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और अतिरिक्त दो लाख रूपये और कार की मांग करने लगे। इसको लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहे। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.