वाराणसी, सितम्बर 20 -- वाराणसी। दहेज में 17 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों पर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगा है। ससुर पर छेड़छाड़ का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर कैंट पुलिस ने पति शशांक गुप्ता, ससुर धीरज गुप्ता, सास आरती और ननद वैष्णवी एवं यशश्वी समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता के मुताबिक, उसका विवाह 11 मार्च 2026 को शशांक के साथ हुआ था। शादी में लाखों रुपये और सोने के आभूषण देने के बावजूद 17 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। रकम नहीं मिलने पर मारपीट, गाली-गलौज, खाना न देने और घरेलू काम को लेकर प्रताड़ित किया गया। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। ससुर ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत करने पर पति और अन्य ससुरालवालों ने मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...