खगडि़या, मार्च 3 -- बेलदौर, एक संवाददाता मुंगेर जिला के पुरबसराय निवासी स्वर्गीय कार्तिक साह के पुत्र अशोक साह ने सोमवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही दमाद एवं उसके रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दहेज की मांग करने एवं नही देने पर पुत्री को ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक उसने अपनी पुत्री फूदो उर्फ प्रियंका कुमारी का विवाह उसराहा गांव निवासी गणेश साह के पुत्र सन्नी कुमार के साथ मुंह मांगा उपहार देकर की थी। शादी के बाद ससुराल वालों के द्वारा फिर से दहेज की मांग की जा रही है एवं नही देने पर उसके पुत्री को न तो मायके वाले से मिलने दिया जाता है और नहीं मोबाइल से बात करने दिया जाता है। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.