गोरखपुर, मार्च 19 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बढ़या दूबे गांव में दहेज की मांग को लेकर पत्नी और बच्चों को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगहा थाना क्षेत्र के गड़ही निवासी सुनीता देवी पुत्री सत्यनारायण यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 21 मई 2019 को बड़हलगंज क्षेत्र के बढ़या दूबे निवासी अरविंद यादव पुत्र लाल बिहारी यादव के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति अरविंद यादव और सास चंपा देवी दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। दोनों पांच लाख रुपये नकद, बुलेट, सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपितों ने सुनीता देवी को उसके चार बच्चों (तीन पुत्री व एक पुत्र) सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.