बुलंदशहर, मई 15 -- नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में एक महिला को दहेज के लिए बेरहमी से पीटा गया और तीन तलाक देकर ससुराल से निकाल दिया गया। नगर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि करीब छह साल पहले उसका निकाह मोहल्ला फैसलाबाद निवासी कदीम के साथ हुआ था। उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि कदीम नशे का आदी है और जुआ खेलने जैसी गलत आदतों में संलिप्त है। पीड़िता का कहना है कि उसका पति और सास वसीला पिछले काफी समय से उस पर मायके से मोटरसाइकिल और एक मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। शिकायत के अनुसार, करीब 20 दिन पहले कदीम और उसकी मां उसे मायके से बुलाकर ले गए। घर पहुंचते ही फिर से संपत्ति की मांग की गई और इनकार करने पर उसे बेरहमी से प...