दहेज के लिए पत्नी को पीटा, दिया तीन तलाक
मुरादाबाद, जून 18 -- थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि छह वर्ष पूर्व हुए विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि पति अफजाल अहमद, सास परवीन जहां और देवर फैजान सहित अन्य परिजनों ने 22 लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर 14 जून को उसे कमरे में बंद कर लोहे की रॉड और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा और कपड़े फाड़कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। जब महिला ने जान बचाकर बाहर भागने की कोशिश की तो पति ने उसे तीन बार 'तलाक' बोलकर घर से धक्के देकर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- दहेज मांग को लेकर विवाहिता को बच्चा समेत घर से निकाला पीड़िता ने एसएसपी शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.