दहेज के लिए पत्नी का गला रेत कर मार डाला, बेटे की गर्दन पर भी रखा चाकू; हैवान गिरफ्तार
रांची, मई 20 -- झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में मंगलवार सुबह एक सनकी पति ने कथित दहेज प्रताड़ना के विवाद में अपनी पत्नी की बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को घर में बंद कर लिया और अपने ढाई वर्षीय बेटे की गर्दन पर चाकू रखकर पुलिस और ग्रामीणों को घंटों धमकाता रहा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मसमानो गांव निवासी जावेद अंसारी की शादी चार वर्ष पूर्व चटवल की सोहाना के साथ हुई थी। आरोप है कि जावेद लंबे समय से दहेज में तीन लाख रुपये और कार की मांग कर पत्नी को प्रताड़ित करता था। तीन दिन पहले मारपीट कर उसने पत्नी को घर से भगा दिया था। इसके बाद सोहाना अपने भाई के घर रह रही थी। मंगलवार सुबह जावेद पत्नी को खोजते हुए चटवल स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.