शामली, जनवरी 29 -- कस्बे में दहेज की मांग पूरी करने पर एक नवविवाहिता महिला ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने एसपी शामली के आदेश पर में पति सहित 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर मोहल्ला शेखजादगान निवासी संजना ने एसपी शामली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 22 सितंबर 2023 को राहुल ग्राम खेड़ा गदाई, थानाभवन से हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल पक्ष कार की मांग करता रहा। मांग न मानने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था। 6 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे जब संजना अकेली थीं, तो राहुल, देशपाल, बालेश, संदीप व अन्य रिश्तेदार जबरन घर में घुसे। गालियां देते हुए कार की मांग की, विरोध पर बुरी तरह पीटा, दुपट्टे से गला घोंटा और कपड़े फाड़ दिए। पड़ोसियों के पह...