दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या में पति गिरफ्तार
सीवान, जून 17 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में सोमवार को नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। इस घटना को लेकर मृतका के मायके पक्ष की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मामले की जानकारी जानकारी के अनुसार, जीरादेई थाना क्षेत्र के जातापुर निवासी मृतका के भाई विंध्याचल साह ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2024 में फरीदपुर गांव निवासी उपेंद्र साह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में अपाची बाइक की मांग शुरू कर दी गई थी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर महिला को लगातार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.