दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार
सीवान, मई 22 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खडसरा गांव में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव को पंखे से लटका देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान खड़सरा गांव निवासी श्रवण कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस टीम ने खडसरा गांव में कार्रवाई करते हुए आरोपित पति श्रवण कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतका संजू की शादी 6 मार्च 2024 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार श्रवण कुमार राय के साथ हुई थी।
दह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.