बेगुसराय, फरवरी 12 -- साहेबपुरकमाल, निज संवाददाता। मंगलवार को थाना क्षेत्र के बाबूराही गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद मृतका के परिजनों द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने मामले में दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध बलिया एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बाबूराही निवासी स्व. विमल यादव के पुत्र संतोष यादव व उसकी पत्नी प्रेमलता देवी शामिल है। विदित हो कि मंगलवार को बाबूराही गांव निवासी सचिन कुमार की नवविवाहिता पत्नी अमृता की संदिग्ध मौत हो गयी थी। मौत के बाद मृतका वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लोभ में हत्या कर देने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.