दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव छिपाने का आरोप
पटना, अप्रैल 23 -- नौबतपुर थाना क्षेत्र के अजवां बहेरातर गांव में बुधवार को दहेज के लिए नवविवाहिता रूपा कुमारी की हत्या कर शव छिपाने का मामला सामने आया है। मृतका के भाई धीरज कुमार ने रूपा के पति, सास, ससुर समेत छह पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद रूपा के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार है। नौबतपुर के अजवां बहेरातर निवासी शिवशंकर यादव ने बताया कि उनकी पुत्री रूपा कुमारी की शादी दो माह पहले 25 फरवरी को चेसी गांव निवासी प्रद्युम्न कुमार,पिता सूर्यकांत यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मंगलवार की रात करीब 11:55 बजे रूपा कुमारी से आखिरी बार बात हुई थी। उसने खुद को ठीक बताया था। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे ससुराल पक्ष से फोन कर सूचना दी गई कि र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.