दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या
सीवान, अप्रैल 11 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत स्थित नबीगंज गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतका की पहचान विकास कुमार साह की 20 वर्षीया पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष छोटन कुमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी। प्राथमिक जांच में मृतका के गले पर दबाव के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मृतका की ननद फरार बताई जा रही है, जबकि सास और ससुर घर पर ही मौजूद थे। तबीयत खराब बताकर दी गई थी सूचना मृतका की मां शांति देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने पहले फो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.