दहेज के लिए दो सगी बहनों से मारपीट मामले में केस दर्ज
नोएडा, मई 21 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर क्षेत्र के नगला शरीफ गांव में दहेज के लिए दो विवाहिताओं के साथ मारपीट और बंधक बनाकर रखने के आरोप में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूरजपुर निवासी शकील सैफी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी करीब तीन साल पहले जेवर के नगला शरीफ के रहने वाले दानिश और सलीम से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में स्कॉर्पियो और 11 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए दो विवाहिता के साथ मारपीट दहेज न लाने पर 16 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों बेटियों को बुरी तरह पीटा। परिवार के लोग बेटियों की ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें बेटियों से मिलने नहीं दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.