नोएडा, मई 20 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के नगला शरीफ गांव में दो विवाहिताओं के साथ मारपीट और बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए बेटियों को बंधन मुक्त कराने की मांग की है। सूरजपुर कस्बे में रहने वाले शकील सैफी ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शकील सैफी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी करीब तीन साल पहले जेवर के नगला शरीफ के रहने वाले दानिश व सलीम के साथ की थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में स्कॉर्पियो और 11 लाख रुपये की मांग की जा रही है। दहेज न लाने पर दोनों बेटियों को मारा पीटा जाता है। आरोप है कि 16 मई को ससुराल पक्ष के लोगों ने दोनों बेटियों को बुरी तर...