दहेज के लिए दो महिलाओं का उत्पीड़न, मुकदमा
कौशाम्बी, अगस्त 6 -- दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्नीड़न किए जाने के दो मामलों में पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। इसी के साथ आरोपों की जांच भी शुरू कर दी गई है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव की साजिदा पुत्री सुल्तान अहमद ने बताया कि उसका निकाह मंझनपुर के मवई केवट निवासी रुकसार अहमद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर उसको घर से भी निकाल दिया है। दूसरी ओर, पश्चिमशरीरा के ही कटरी गांव की प्रियंका उर्फ दीपा पुत्री संजय मिश्रा का कहना है कि उसका विवाह प्रतापगढ़ जिले के मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.