बांदा, अगस्त 2 -- बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी सरवरी पत्नी कल्लू ने बेटी के ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया बेटी शहनाज बानों की शादी छह साल पहले बबेरू के हरदौली निवासी शोयल उर्फ बिल्लू पुत्र अनवर के साथ की थी। विवाह में खूब दहेज दिया। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में बाइक व दो लाख नकद की मांग करते रहे। इसी बात पर बेटी को मारपीट कर व भूखा रखते हुए प्रताड़ित किया। पांच वर्ष तक वह ससुराल में उत्पीड़न सहती रही। इस बीच उसके दो बेटियां हुईं। एक मई 2025 को ससुरालीजनों ने बेटी को पीटा और दो बच्चियों के साथ उसे घर से भगा दिया। तब से वह मायके में है। कई बार समझाने का प्रयास किया, पर बात नहीं बनी। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष के आदेश पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

हिं...