दहेज के लिए दिया तीन तलाक, हलाला कराने का आरोप
बरेली, अक्टूबर 8 -- नवाबगंज। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक युवती का आरोप है कि उसका निकाह 19 मार्च वर्ष 2023 को नवाबगंज थाना क्षेत्र के परोथी गांव निवासी एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद दहेज में कार और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर एक युवक ने विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बाद में पति ने उसका अपने फुफेरे भाई से हलाला कराने के बाद दोबारा निकाह कर लिया। अब वह एक अन्य युवती से निकाह कर उसे घर ले आया है। इसके बाद उसने विवाहिता को फिर दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सुलह समझौता केंद्र को भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.